श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, सीएम भूपेश बघेल ने कहा ‘दुःखद खबर से स्तब्ध हूं, उनसे मुझे मातृवत स्नेह मिला’

श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, सीएम भूपेश बघेल ने कहा 'दुःखद खबर से स्तब्ध हूं, उनसे मुझे मातृवत स्नेह मिला'

श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, सीएम भूपेश बघेल ने कहा ‘दुःखद खबर से स्तब्ध हूं, उनसे मुझे मातृवत स्नेह मिला’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: February 10, 2020 4:35 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उनका आज शाम नई दिल्ली में निधन हो गया। श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माता हैं। वे सरगुजा स्टेट की राजमाता और एकीकृत मध्यप्रदेश में मंत्री रहीं। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत सहित मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों ने भी राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

ये भी पढ़ें:सरगुजा स्टेट की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर राज्यपाल अनुसुइया उइके ने जाताया शोक

सीएम भूपेश बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा कि सरगुजा की राजमाता और मेरे अग्रज टी.एस. सिंहदेव जी की माता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव जी के निधन की दुःखद खबर से स्तब्ध हूं। उनसे मुझे हमेशा मातृवत स्नेह मिला। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिजनों सहित हम सब को दुख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें: सरगुजा स्टेट की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का निधन, परिजनों से…

मुख्यमंत्री ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए। राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का पार्थिव शरीर मंगलवार 11 फरवरी की सुबह अंबिकापुर लाया जाएगा। उनके निवास कोठी घर-पैलेस में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। बुधवार 12 फरवरी को सबेरे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 12 फरवरी को किया जाएगा देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का अंतिम संस्कार, अं…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com