नक्सल मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 4 जवान घायल

नक्सल मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 4 जवान घायल

नक्सल मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 4 जवान घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: March 18, 2019 1:57 pm IST

दंतेवाड़ा। बस्तर के दंतेवाड़ा में सोमवार को सर्चिंग पर निकले CRPF जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया जबकि 4 जवान घायल हो गए। घायल जवानों में से एक को दंतेवाड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया है वहीं 3 घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया हैं।

बताया जा रहा है कि CRPF की 231 बटालियन के जवान सर्चिग पर निकले थे। इसी दौरान अरनपुर थाना क्षेत्र के कोंडापारा के समीप नक्सली घात लगाकर बैठे थे। नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानों पर हमला बोल दिया। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक जवान शहीद हो गया जबकि 4 जवान घायल हो गए।

हाईकोर्ट ने दिया आईपीएस उदय किरण समेत 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश 

बता दें कि अरनपुर थाना क्षेत्र वही है जहां विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज के लिए पहुंची मीडिया टीम पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था जिसमें एक कैमरापर्सन की मौत हो गई थी, जबकि सुरक्षाबल के 4 जवान शहीद हो गए थे।


लेखक के बारे में