सपा ने बुलंदशहर शराब कांड की जांच के लिए बनाई समिति

सपा ने बुलंदशहर शराब कांड की जांच के लिए बनाई समिति

सपा ने बुलंदशहर शराब कांड की जांच के लिए बनाई समिति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: January 9, 2021 11:45 am IST

लखनऊ, नौ जनवरी (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बुलंदशहर में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों की जांच के लिए सपा ने नौ सदस्‍यीय जांच समिति गठित की है।

सपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने शनिवार को एक विज्ञप्ति के जरिये यह जानकारी दी।

चौधरी के अनुसार जांच समिति सोमवार (11 जनवरी) को बुलंदशहर पहुंचकर मामले की जांच करेगी, जांच समिति में विधान परिषद सदस्‍य राकेश यादव और जितेंद्र यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्‍य महेश आर्य, बुलंदशहर के सपा जिलाध्‍यक्ष अमजद अली गुड्डू व जिला महासचिव राहुल यादव, पूर्व प्रदेश सचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) राजकुमार भुर्जी व हरिश्‍चंद्र प्रजापति आदि शामिल किये गये हैं।

भाषा आनन्‍द धीरज

धीरज


लेखक के बारे में