स्पीकर चरणदास महंत ने भी ऋषि कपूर के निधन पर जताया दुख, बोले- आप बहुत याद आएंगे
स्पीकर चरणदास महंत ने भी ऋषि कपूर के निधन पर जताया दुख, बोले- आप बहुत याद आएंगे
रायपुर, छत्तीसगढ़। हिंदी फिल्म जगत के सदाबहार कलाकार ऋषि कपूर के निधन पर फिल्म जगत शोक में डूबा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने भी ट्वीट कर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी है।
फिल्म जगत में दो दिनों में दूसरा अपूर्णीय क्षति। बुधवार को अभिनेता इरफान खान और गुरुवार को महान कलाकार ऋषि कपूर का निधन। भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में मोक्ष प्रदान करें। आप बहुत याद आएंगे।#RishiKapoor
— Dr.Charan Das Mahant (@DrCharandas) April 30, 2020
पढ़ें- सदाबहार ऋषि कपूर अब यादों में, दुनिया कभी नहीं भूलेगी उनकी ये मासूमियत, देखें…
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ‘ऋषि कपूर जी महान कलाकार रहे। उनके निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। वे जीवंत कलाकार थे, आप बहुत याद आएंगे। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में मोक्ष प्रदान करें।
पढ़ें- अलविदा ऋषि: चाकलेट के लालच में पहली बार पर्दे पर आए थे ऋषि कपूर, पि.
बता दें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। आज उन्होंने मुंबई अंतिम सांस ली।
पढ़ें- शोक में सिनेमा जगत: याद करके रोने लगे रजा मुराद, यह दिल दहला देने व…
ऋषि कपूर ने फिल्म मेरा नाम जोकर से अपनी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म ‘बॉबी’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।

Facebook


