स्पीकर डॉ महंत ने दीपक कर्मा के निधन को बताया दुखद, परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

Ads

स्पीकर डॉ महंत ने दीपक कर्मा के निधन को बताया दुखद, परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

  •  
  • Publish Date - May 6, 2021 / 04:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने दीपक कर्मा के निधन को बेहद दुखद बताया है। उन्होंने दीपक कर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

पढे़ं- जेल में बंद आसाराम की बिगड़ी तबीयत, कोरोना संक्रमित होने के बाद सांस लेने में हो रही दिक्कत.. ICU में भर्ती

बता दें बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार देर रात रायपुर के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। निधन की खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

पढ़ें- गली, मोहल्ले में किराना दुकान खोलने की अनुमति, स्टे…

बता दें कि कोरोना संक्रमित होने के बाद दीपक कर्मा का इलाज रायपुर में चल रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन पर स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

पढ़ें- एक्शन में ममता, कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का किया …

सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी
बता दें कि कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद दीपक कर्मा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। फेसबुक पर 12 अप्रैल को पोस्ट किया था।