अपने काफिले की नई गाड़ी पर बोले रमन ,मैं तांत्रिक या ज्योतिषियों को नहीं मानता
अपने काफिले की नई गाड़ी पर बोले रमन ,मैं तांत्रिक या ज्योतिषियों को नहीं मानता
कुछ दिनों पहले तक मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह टाटा सफारी पर निकलते थे लेकिन चुनाव के ठीक 1 साल पहले वो 50 लाख की कीमत वाली पजेरो में सवार हो गए हैं जिसे लेकर कांग्रेस के लोग तरह तरह की बात कर रहे है सिर्फ सीएम बल्कि उनका काफिला भी लग्जरी सेगमेंट की इस पजेरो में ही चलेगा. मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपनी नई पजेरो गाड़ी और उसके नये नंबर पर उपजे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.गुजरात दौरे से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत में रमन ने कहा कि अगली बार गाड़ी खरीदूंगा तो कांग्रेस से पूछ कर ही गाडियों का नंबर तय कर लूंगा. उन्होनें कहा कि मैं तांत्रिक या ज्योतिषियों की बात की बात पर भरोसा नहीं करता.

सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा कि गाड़ियों का नंबर आर.टी.ओ द्वारा तय किया जाता है और मेरी गाड़ियों का जो भी नंबर आरटीओ तय करता है ,वही नंबर मेरे लिये लकी हो जाता है.इसके अलावा भूपेश बघेल के एक और पदयात्रा पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि अच्छी बात है,ऐसी यात्रा सेहत के लिये बहुत अच्छी होती है.वही कांग्रेस ने कहा था की रमन सिंह की सवारी सफारी अब रिटायर हो गई है. उसकी जगह जापान की मित्सुबिशी कंपनी की पजेरो ने ली है और सबसे खास बात यह है कि चौथी पारी के लिए डॉ रमन ने अपनी गाड़ी का नंबर 0004 चुना है. कहा जा रहा है कि ज्योतिष की सलाह पर पजेरो का नंबर 0004 लिया गया है.

Facebook


