श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह मामले में दस दिसम्बर को होगी सुनवाई

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह मामले में दस दिसम्बर को होगी सुनवाई

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह मामले में दस दिसम्बर को होगी सुनवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 18, 2020 3:46 pm IST

मथुरा, 11 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर के पास स्थित शाही ईदगाह को हटाने से संबंधित याचिका पर सुनवाई के लिए जिला अदालत ने बुधवार को दस दिसम्बर की तिथि निश्चित की है।

मथुरा के जिला शासकीय अधिवक्ता (आपराधिक मामले) शिवराम सिंह तरकर ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उक्त याचिका में स्वयं को पक्षकार बनाने हेतु विभिन्न संगठनों द्वारा दायर याचिकाओं पर भी उस दिन सुनवाई होगी।

उन्होंने कहा कि कुछ प्रतिवादियों ने अतिरिक्त समय दिए जाने का अनुरोध किया। इसके बाद अदालत ने उन्हें दस दिसम्बर तक का समय दिया।

भाषा सं

निहारिका अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में