तीन माह के अंदर शुरू करें भर्ती प्रक्रिया :योगी आदित्यनाथ

तीन माह के अंदर शुरू करें भर्ती प्रक्रिया :योगी आदित्यनाथ

तीन माह के अंदर शुरू करें भर्ती प्रक्रिया :योगी आदित्यनाथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: September 18, 2020 10:37 am IST

लखनऊ, 18 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों को सभी विभागों में रिक्त पदों में तीन महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और छह माह में नियुक्ति पत्र बांटने के निर्देश दिए।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लोकभवन में अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से रिक्त पदों का विवरण मांगा, और सभी भर्ती आयोगों और बोर्ड की बैठक करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अब तक हुई तीन लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीक़े से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएं और छह महीने में नियुक्ति पत्र बांटे जाएं ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार उप्र लोकसेवा आयोग से पारदर्शी व निष्पक्ष भर्तियां हुई हैं, उसी प्रकार पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से अन्य विभागों में तेजी से भर्तियां की जायें ।

प्रवक्ता ने बताया कि अब तक हुई बड़ी सरकारी भर्तियों में एक लाख 37 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती हो चुकी है, इसके अलावा पचास हजार अध्यापकों की भर्ती हो चुकी है तथा एक लाख से अधिक अन्य विभागों में भर्ती हो चुकी हैं ।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ने का आरोप लगाते हुये धरना प्रदर्शन किया था ।

भाषा जफर

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में