कोरोना के मद्देनजर मध्यप्रदेश में एस्मा लागू, हड़ताल पर नही जा सकेंगे आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी

कोरोना के मद्देनजर मध्यप्रदेश में एस्मा लागू, हड़ताल पर नही जा सकेंगे आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी

कोरोना के मद्देनजर मध्यप्रदेश में एस्मा लागू, हड़ताल पर नही जा सकेंगे आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: April 8, 2020 8:35 am IST

भोपाल।  कोरोना महामारी के मद्देनजर शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एस्मा लगा दिया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी है, जिसके बाद कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। वहीं अति आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों को सरकार के निर्देश का पालन करना होगा।

ये भी पढ़ें: राजधानी भोपाल में फिर 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, शहर में 91 हुई…

कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों, सफाईकर्मियों की अति आवश्यकता होती है। इनके साथ ही इनको सपोर्ट करने वाले प्रशा​सनिक अधिकारियों का ड्यूटी में होना भी अति आवश्यक होता है, इन बातों का ध्यान रखते हुए राज्य सरकार ने एस्मा लागू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में स्वास्थ्यकर्मियों के बाद अब पुलिस वालों पर हमला, सोशल मीड…

सरकार के इस फैसले के बाद यानि कि एस्मा लगाने के बाद अति आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा सरकार के आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई भी होगी। बता दें कि प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति गंभीर होती जा रही है, हर दिन बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। जिसके बाद शासन प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

ये भी पढ़ें: सीएम शिवराज आज राजस्व अमले और जनसंपर्क अधिकारियों से करेंगे चर्चा, …

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com