विधायक रामबाई का बयान, सरकार गिराने दिया जा रहा मंत्री पद के साथ 50 करोड़ का ऑफर

विधायक रामबाई का बयान, सरकार गिराने दिया जा रहा मंत्री पद के साथ 50 करोड़ का ऑफर

विधायक रामबाई का बयान, सरकार गिराने दिया जा रहा मंत्री पद के साथ 50 करोड़ का ऑफर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: May 27, 2019 10:06 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए विपक्ष जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। जिसके लिए बीजेपी हर तरह के हथकंडे अपना रही है। खरीद फरोख्त की उड़ती खबरों के बीच बसपा विधायक रामबाई ने आज मीडिया के सामने अपना बयान दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बीजेपी की तरफ से हर रोज उन्हें प्रलोभन मिल रहे रहे हैं। उनका कहना है कि दिन में कम से कम दो से तीन बार बीजेपी की तरफ से कॉल आ रहे हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि उन्हें मंत्री पद और 50 करोड़ तक दिए जाएंगे वो बस कमलनाथ का साथ छोड़ दें।
ये भी पढ़ें –कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू अचानक पहुंचे पर्यटन विभाग, पुरानी फाइलों को निकलवाकर अधिकारियों से…

इतना ही नहीं लगातार आ रहे कॉल से परेशान होकर विधायक रामबाई ने आ रहे नंबर को भी ब्लैक लिस्ट कर दी हैं। रामबाई ने यहां तक बताया कि मेरे बेटे का
दिल्ली में इलाज चल रहा है। उस दौरान भी एक बड़े नेता वहां पर भी आफर लेकर पहुंच गए थे। अपने बयान के बाद विधायक रामबाई ने स्पष्ट करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के साथ नहीं हूं लेकिन कमलनाथ के साथ हमेशा रहूंगी।


लेखक के बारे में