पिता के नाम पर कलंक, 4 साल के मासूम की पीट-पीटकर की हत्या

पिता के नाम पर कलंक, 4 साल के मासूम की पीट-पीटकर की हत्या

पिता के नाम पर कलंक, 4 साल के मासूम की पीट-पीटकर की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: March 1, 2020 10:56 am IST

दुर्ग। नेवई थाना क्षेत्र के नेवई भाठा में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है, जहां एक सौतेले बाप ने 4 साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है। सौतेले पिता ने 4 साल के बच्चे की पीट पीट कर हत्या कर दी है।

ये भी पढ़ें: आयकर छापे पर भाजपा का सवाल, अधिकारियों के घर छापा मारने से सरकार को खतरा कैसे?

बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ मारपीट के कारण पिता ने सारा गुस्सा बच्चे पर उतार दिया। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: जवानों की शहादत की याद में कबड्डी का आयोजन, सीआरपीएफ ने जीता लोगों …

पति-पत्नी के झगड़े होना आम बात हो गई है लेकिन एक इस झगड़े के कारण 4 साल के मासूम पर बर्बरता बहुत ही दुखद है, ऐसे बेरहम लोग पिता नहीं बल्कि पिता के नाम पर कलंक होते हैं।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर सामाजिक न्याय मंत्री ने कस…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com