सुब्रत साहू की राजनीतिक दलों से अपील, आदर्श आचरण संहिता का करें पालन, जरुरी दिशा निर्देश भी दिए

सुब्रत साहू की राजनीतिक दलों से अपील, आदर्श आचरण संहिता का करें पालन, जरुरी दिशा निर्देश भी दिए

सुब्रत साहू की राजनीतिक दलों से अपील, आदर्श आचरण संहिता का करें पालन, जरुरी दिशा निर्देश भी दिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: March 12, 2019 10:17 am IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव पदाधिकारी सुब्रत साहू ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। सुब्रत साहू ने चुनाव तैयारियों के साथ आदर्श आचरण संहिता के पालन करने के निर्देश दिए है। बैठक में चुनाव आयोग की ओर से जारी आदर्श आचार संहिता की जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही जरुरी दिशा निर्देश भी दिए गए ।

पढ़ें-नान घोटाला, शासन ने हाईकोर्ट को सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, अगली सुनवाई 29 अप्रैल को

मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने सभी पार्टियों से प्रदेश में शांति पूर्ण चुनाव के लिए निर्देशों का पालन करने की अपील की। बैठक में भाजपा, कांग्रेस और जनता कांग्रेस जोगी के विधि विभाग के प्रतिनिधी मौजूद थे । भाजपा ने सुब्रत साहू से कांग्रेस सरकार की शिकायत की है।

पढ़ें-अमित जोगी ने एसपी जितेंद्र शुक्ला के तबादले को बताया आचार संहिता का…

भाजपा ने बैक डेट में ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए जाने का आरोप लगाया है। इस पर आयोग ने नियमानुसार जांच के बाद कार्रवाई की बात कही । बैठक में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने आयोग को स्वीप कार्यक्रम के प्रचार में और तेजी लाने के लिए भी कही ।


लेखक के बारे में