छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सल मोर्च पर तैनात आईटीबीपी के जवान ने आज खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली है बताया जा रहा है कि मृतक नक्सल प्रभावित मोहला थाना क्षेत्र में पदस्थ था।मिली जानकारी के अनुसार . राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित मोहला क्षेत्र में पदस्थ भारत तिब्बत सीमा सुरक्षाबल के कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रायफल से माथे पर गन टिकाकर खुद को को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। मृतक 33 वर्षीय कांस्टेबल गन सिंह महाराष्ट्र के जलगांव का निवासी था।
ये भी पढ़े –समाज कल्याण मंत्री ने वरिष्ठों के जीवन से जुडी समस्याओं को जानने बुलाई बैठक
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्ट मार्टम करने राजनांदगांव मेडिकल काॅलेज अस्पताल भिजवाया। इसके बाद गन सिंह का शव उसके गृहग्राम भेजने की तैयारी की जा रही है। गन सिंह आईटीबीपी में वाहन चालक भी था उसने अपने वाहन में ही बैठकर खुद को गोली मारी। गन सिंह ने किन कारणों की वजह से आत्म हत्या की है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
web team IBC24