सुकमा में पुलिस—नक्सली मुठभेड़, महिला नक्सली ढ़ेर, शव सहित हथियार बरामद

सुकमा में पुलिस—नक्सली मुठभेड़, महिला नक्सली ढ़ेर, शव सहित हथियार बरामद

सुकमा में पुलिस—नक्सली मुठभेड़,  महिला नक्सली ढ़ेर, शव सहित हथियार बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: July 9, 2019 4:45 am IST

सुकमा। जिले के डब्बाकोंटा में पुलिस—नक्सली मुठभेड़ में महिला नक्सली के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ के बाद महिला नक्सली का शव व ​​हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मंगलवार सुबह 6 बजे डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक महिला नक्सली ढेर हो गई है।

read more : नक्सल सहयोगी दंपति एटीएस के हत्थे चढ़ा, भोपाल के शाहपुरा में ​पहचान छिपाकर रह रहे थे आरोपी

खबर यह भी है कि इस मुठभेड़ में कई और नक्सलियों को गोली लगी है। सुबह ही सुरक्षाबल स्पेशल ऑपरेशन पर निकले थे, तभी दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग हुई, मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले, लेकिन एक महिला नक्सली मारी गई। एरिया में सर्च ऑपरेशन जारी है। जवानों को लगातार हो रही बारिश के बीच यह सफलता मिली है। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/sIoahfWL214″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com