सुमित्रा महाजन ने की कमलनाथ सरकार की तारीफ, कहा मैंने भी शुरू की थी भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई

सुमित्रा महाजन ने की कमलनाथ सरकार की तारीफ, कहा मैंने भी शुरू की थी भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई

सुमित्रा महाजन ने की कमलनाथ सरकार की तारीफ, कहा मैंने भी शुरू की थी भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: December 14, 2019 9:44 am IST

इंदौर। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की तारीफ की है, उन्होने मध्यप्रदेश में माफियाराज के खिलाफ चल रही कार्रवाई को सराहा है, सुमित्रा महाजन ने कहा मैंने भी भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी।

यह भी पढ़ें — पश्चिम बंगाल में CAB के विरोध के चलते कई ट्रेनें रद्द, एक एक्सप्रेस में हुआ पथराव

बता दें कि इंदौर में विकास कार्यों को लेकर सुमित्रा महाजन ने स्वास्थ्यमंत्री तुलसी सिलावट और मंत्री जीतू पटवारी की भी तारीफ कर चुकी हैं। सुमित्रा महाजन ने कहा था कि इंदौर की समस्या रहती थी, तो मैं अपनी सरकार के खिलाफ कदम नहीं उठा पाती थी। इसलिए मैं तुलसी और जीतू को बोलती थी।

यह भी पढ़ें — 25 जनवरी से संसद और विधानसभाओं में खत्म होगा एंग्लो इंडियन सदस्य का कोटा

सुमित्रा महाजन ने कहा था कि मैं समस्याओं को लेकर तुलसी सिलावट और जीतू पटवारी को बताती और उनसे कहती थी कि इसे भाजपा के खिलाफ उठाओ। माफ करना मैं आज का खुलासा कर रही हूं, लेकिन जीतू पटवारी और तुलसी अच्छे हैं, व्यवहारिक हैं। आज तो ये दोनों मंत्री बन गए हैं, लेकिन यह मेरे बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें — बड़ी खबर: खाने-पीने के सामान के बाद अब महंगी होंगी दवाएं! 21 जरूरी दवाओं के दाम 50% बढ़ाने की मंजूरी

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/d1mKwqBBEMY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com