चुनावी सभा को संबोधित करने नरसिंहपुर पहुंचे सुरेश पचौरी
चुनावी सभा को संबोधित करने नरसिंहपुर पहुंचे सुरेश पचौरी
नरसिंहपुर की गाडरवारा नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव के चलते पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ट नेता सुरेश पचैरी गाडरवारा पहुंचे जहाँ उन्होने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए आये अविश्वास प्रस्ताव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया वहीँ अध्यक्ष पद के लिए हो रहे खाली और भरी कुर्सी के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर देश तक में जब भाजपा की सरकार है तो ऐसे में एक नगरपालिका के कांग्रेस अध्यक्ष के लिए इस तरह से हथकंडे अपनाना उचित नही है… इसके पहले पचैरी ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के कार्यालय का शुभारम्भ किया व एक सभा को सम्बोधित भी किया।
गौरतलब है कि नरसिंहपुर के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब अविश्वास प्रस्ताव के चलते खाली और भरी कुर्सी के बीच चुनाव होने जा रहा है इसके पहले गाडरवारा नगरपालिका में कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में महिला अनीता रवि शेखर जायसवाल ने अपने ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया वहीं नगरपालिका में पार्षदों के ज्यादा संख्या होने के चलते अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिसके चलते ये उपचुनाव किये जा रहे हैं जो आगामी 11 अगस्त को सम्पन्न होंगे।

Facebook


