नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया स्थगित, कलेक्टर ने कहा कोरोना गाईडलाईन का पालन करवाना होगा मुश्किल

नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया स्थगित, कलेक्टर ने कहा कोरोना गाईडलाईन का पालन करवाना होगा मुश्किल

नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया स्थगित, कलेक्टर ने कहा कोरोना गाईडलाईन का पालन करवाना होगा मुश्किल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: July 28, 2020 4:39 pm IST

जबलपुर। शहर में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन ने नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया टाल दी है। जबलपुर में आगामी 30 जुलाई को नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण तय होना था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते ये अहम प्रक्रिया टाल दी गई है।

ये भी पढ़ें: मंत्री सिलावट के बयान पर सज्जन सिंह वर्मा का कटाक्ष, कहा- अब बीजेपी वाले मंदिर का घण्टा बजाएंगे या भजन-कीर्तन करेंगे?

जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने एक आदेश जारी करते हुए वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। कलेक्टर का कहना है कि जिले में कोरोना महामारी लगातार फैल रही है और वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया के कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम सहित कोरोना गाईडलाईन का पालन करवाना मुमकिन नहीं हो पाता, ऐसे में कलेक्टर ने वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज 628 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 लो…

फिलहाल वार्ड आरक्षण की आगामी तारीख तय नहीं की गई है जिससे माना जा सकता है कि कोरोना संकटकाल के बाद ही या कोरोना के रहते उचित प्रबंधों के बाद ही नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर वार्डों का आरक्षण हो सकेगा।

ये भी पढ़ें: सहकारिता विभाग के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, द…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com