स्वच्छता समागम आयोजित करने में अफसरों के छूटे पसीने

Ads

स्वच्छता समागम आयोजित करने में अफसरों के छूटे पसीने

  •  
  • Publish Date - June 5, 2017 / 03:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

 

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर 6 जून यानी कल ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की मौजूदगी में स्वच्छता समागम आयोजित किया जाएगा। साथ ही 6 सौ 9 करोड़ 41 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाना है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार समेत प्रदेश सरकार के भी चार वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार और संगठन स्तर पर समानांतर तैयारियां जारी हैं। हालांकि भीषण गर्मी के बीच होने जा रहे इस आयोजन को लेकर नेताओं और अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि मंगलवार को ग्वालियर के विकास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है, जो यहां ओवर ब्रिज के रूप में देखने को मिलेगा।