इरबिल में अमेरिकी सेना की मौजूदगी वाले सैन्य अड्डे के निकट धमाकों की आवाज सुनी गई

Ads

इरबिल में अमेरिकी सेना की मौजूदगी वाले सैन्य अड्डे के निकट धमाकों की आवाज सुनी गई

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 01:31 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 01:31 PM IST

इरबिल (इराक), 24 जुलाई (एपी) उत्तरी इराक के शहर इरबिल में अमेरिकी सेना की मौजूदगी वाले एक सैन्य अड्डे के पास शुक्रवार सुबह कम से कम सात बार धमाकों की आवाज सुनी गई और धुआं उठते देखा गया।

इराक का इरबिल शहर देश के अर्द्ध-स्वायत्त कुर्द इलाके में है। इलाके में मौजूद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के एक पत्रकार के अनुसार, धमाके की आवाज स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुनी गई।

पत्रकार ने सैन्य अड्डे के अंदर या उसके आस-पास के इलाकों से कम से कम चार बार आसमान में काले धुएं का गुबार उठते देखा।

इस घटना में हताहतों की संख्या या धमाकों की वजह के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली और इराकी एवं अमेरिकी अधिकारियों ने भी तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।

एपी सुरभि सिम्मी

सिम्मी