अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं नि:शुल्क कर सकेंगी ताजमहल का दीदार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं नि:शुल्क कर सकेंगी ताजमहल का दीदार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं नि:शुल्क कर सकेंगी ताजमहल का दीदार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: March 6, 2021 4:35 pm IST

आगरा (उप्र),छह मार्च (भाषा) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को महिलाएं ताजमहल का दीदार नि:शुल्क कर सकेंगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने यह घोषणा की।

एएसआई के संयुक्त महानिदेशक (स्मारक) एम नांबिराजन ने शनिवार को कहा कि महिला दिवस के अवसर पर भारत ही नहीं, बल्कि विदेश से आने वाली महिलाओं के लिए भी ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। उन्हें प्रवेश के लिए कोई टिकट नहीं खरीदनी होगी।

एएसआई के अनुसार इस अवसर पर महिलाएं आगरा स्थित ताजमहल समेत अन्य संरक्षित स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश कर सकेंगी।

भाषा सं सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में