Gautam Khattar on Shirdi Sai Baba: साईं बाबा को ‘चांद ​मियां’ कहने वाले गौतम खट्टर ने शिर्डी में सिर झूकाकर मांगी माफी, कोर्ट में कहा- नहीं करेंगे बाबा के खिलाफ टिप्पणी

Gautam Khattar on Shirdi Sai Baba: साईं बाबा को 'चांद ​मियां' कहने वाले गौतम खट्टर ने शिर्डी में सिर झूकाकर मांगी माफी, कोर्ट में कहा- नहीं करेंगे बाबा के खिलाफ टिप्पणी

Gautam Khattar on Shirdi Sai Baba: साईं बाबा को ‘चांद ​मियां’ कहने वाले गौतम खट्टर ने शिर्डी में सिर झूकाकर मांगी माफी, कोर्ट में कहा- नहीं करेंगे बाबा के खिलाफ टिप्पणी

Gautam Khattar on Shirdi Sai Baba: साईं बाबा को 'चांद ​मियां' कहने वाले गौतम खट्टर ने शिर्डी में सिर झूकाकर मांगी माफी, कोर्ट में कहा- नहीं करेंगे बाबा के खिलाफ टिप्पणी / Image: AI Generated

Modified Date: July 18, 2026 / 05:14 pm IST
Published Date: July 18, 2026 5:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गौतम खट्टर ने साईं बाबा पर की गई टिप्पणियों के लिए माफी मांगी
  • साईं बाबा पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करने का आश्वासन
  • गौतम खट्टर के खिलाफ दायर मुकदमा वापस

शिर्डी: Gautam Khattar on Shirdi Sai Baba  सोशल मीडिया पर बीते दिनों शिर्डी के साईं बाबा को धर्म से जोड़कर दावा किया जा रहा था कि वो ​हिंदू धर्म के नहीं बल्कि मुस्लिम हैं और उनका नाम चांद मियां है। साईं बाबा को लेकर यूट्यूबर गौतम खट्टर ने ना सिर्फ दावा किया था, बल्कि उनके खिलाफ कई आपत्तिनक वीडियो भी पोस्ट किए थे। लेकिन अब गौतम खट्टर अपनी ऐसी हरकत के ​लिए माफी मांगते फिर रहे हैं। जी हां गौतम खट्टर ने ना सिर्फ कोर्ट में बल्कि शिर्डी पहुंचर साईं बाबा का अशीर्वाद लेकर मीडिया के सामने माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि वो अब से साईं बाबा को लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं करेंगे।

गौतम खट्टर ने मांगी माफी

Gautam Khattar on Shirdi Sai Baba दरअसल साईं बाबा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी की ओर से यूट्यूबर गौतम खट्टर के खिलाफ राहता सीनियर डिवीजन कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था। मामला कोर्ट तक पहुंचने के बाद गौतम खट्टर राहता कोर्ट पहुंचे और उन्होंने अपने बयान के लिए लिखित माफी मांगी है। उन्होंने कोर्ट को यह भी लिखकर दिया कि भविष्य में वह श्री साईं बाबा के बारे में कोई सार्वजनिक बयान या टिप्पणी नहीं करेंगे।

​भविष्य में कभी साईं बाबा को लेकर नहीं करेंगे टिप्पणी: गौतम खट्टर

कोर्ट में दिए अपने बयान में गौतम खट्टर ने कहा कि उनके द्वारा पहले व्यक्त किए गए विचार किसी व्यक्ति, संस्था या श्रद्धालु समुदाय की आस्था, सम्मान या प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं थे। उन्होंने कहा कि यदि उनकी बातों को किसी अन्य अर्थ में लिया गया और उससे किसी को मानसिक पीड़ा, असहमति या अप्रसन्नता हुई हो, तो वह इसके लिए गहरा खेद व्यक्त करते हैं। गौतम खट्टर ने यह भी कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान बनाए रखने के उद्देश्य से वह भविष्य में इस विषय पर किसी भी प्रकार की सार्वजनिक टिप्पणी या चर्चा से दूर रहेंगे।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saibaba Digital (@saibaba.digital)

ट्रस्ट ने दयार किया था मुकदमा

इस मामले को लेकर श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट ने कहा कि सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से श्री साईं बाबा के बारे में झूठे और आपत्तिजनक बयानबाजी की जा रही है। बाबा के खिलाफ गलतबयानी करने वालों के खिलाफ ट्रस्ट की ओर से कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौतम खट्टर भी बार-बार सोशल मीडिया के माध्यम से साईं बाबा के बारे में कथित तथ्यहीन और बदनाम करने वाले बयान दे रहे थे। इसके बाद ट्रस्ट ने राहता सीनियर डिवीजन कोर्ट में उनके खिलाफ सिविल और आपराधिक मुकदमे दायर किए थे।

विवादित बयान देने वालों के खिलाफ चल रहे केस

वहीं, साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि गौतम खट्टर ने राहता कोर्ट में लिखित माफी दाखिल की है। इसके बाद ट्रस्ट ने उनके खिलाफ दायर दावा वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि गौतम खट्टर ने पहले भी अपने कथित आपत्तिजनक वीडियो हटाने की जानकारी दी थी और शेष वीडियो भी हटाने का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने कोर्ट में यह भी कहा है कि भविष्य में उनके माध्यम से साईं बाबा या उनके श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कोई व्यवहार नहीं होगा।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"