दोपहर 12 बजे मोहन मरकाम ग्रहण करेंगे पीसीसी चीफ का पदभार, जानिए उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें
दोपहर 12 बजे मोहन मरकाम ग्रहण करेंगे पीसीसी चीफ का पदभार, जानिए उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें
रायपुर। आज का दिन कांग्रेसियों के लिए उत्साह भरा होगा। दोपहर 12 बजे राजीव भवन में कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम पीसीसी चीफ का पदभार ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी प्रभारी पीएल पुनिया समेत सभी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री कमलनाथ आज इंदौर दौरे पर, इन विकासकार्यों की देंगे सौगात, फिर दिल्ली होंगे रवाना
कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को पीसीसी की कमान सौंपी गई है। 15 सितंबर 1967 को कोंडागांव ज़िले के टेड़मुंडा गांव में जन्मे मोहन मरकाम ने माकड़ी से हाईस्कूल, हायरसेकेंडरी की पढ़ाई की और कांकेर कॉलेज से भूगोल में एमए किया। उन्होने जगदलपुर में रहकर 2 साल कानून की पढ़ाई भी की, लेकिन सरकारी नौकरी लगने की वजह से कानून की पढ़ाई छुट गई। मोहन मरकाम छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे।
ये भी पढ़ें: आकाश विजयवर्गीय मामले में जमानत पर विशेष कोर्ट में आज होगी सुनवाई, पुलिस पेश करेगी केस डायरी
छात्र संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रहे। वे एनसीसी में सीनियर अंडर अफसर रहे। गणतंत्र दिवस, नई दिल्ली की परेड में शामिल रहे। 1990-91 में शहीद महेंद्र कर्मा के संपर्क में आए और कांग्रेस से जुड़े। 2008 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन लता उसेंडी से 2 हजार 771 वोट से हार गए। 2013 में लता उसेंडी को चुनाव में शिकस्त दी। वहीं 2018 में भी विधानसभा चुनाव जीता। सदन में भी उनकी सक्रियता की चर्चा रहती है। वे संगठन में कई जवाबदेही संभाल चुके हैं और अपनी आक्रामक छवि के लिए जाने जाते हैं। मरकाम को उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार भी मिल चुका है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/twZ4PW2DPeM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


