दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच एक-दूसरे पर हमला बोलने का सिलसिला तेज हो गया है। सांसद और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरोज ब्यूटी पार्लर जाना बंद कर दें और सलवार सूट पहनकर क्षेत्र में निकले तो कौन पहचानेगा।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिसाली दशहरा मैदान में आयोजित सभा में ताम्रध्वज ने कहा कि सरोज पांडेय संस्कृति भूल गई हैं। बता दें कि सरोज ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा मे ताम्रध्वज साहू पर कहा था कि पेंट शर्ट पहनकर निकलें तो कोई नहीं पहचान पाएगा।
यह भी पढ़ें : ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब जब्त, चुनाव के दौरान बांटने की थी तैयारी
बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रविवार आखिरी दिन है। रविवार की शाम 5 बजे चुनावी प्रचार थम जाएगा। मतदान 20 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 11 दिसंबर को होगी।