छत्तीसगढ़ में सहकारी आंदोलन के पुरोधा और गरीबों के सेवक थे ठाकुर प्यारेलाल सिंह – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में सहकारी आंदोलन के पुरोधा और गरीबों के सेवक थे ठाकुर प्यारेलाल सिंह - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में सहकारी आंदोलन के पुरोधा और गरीबों के सेवक थे ठाकुर प्यारेलाल सिंह – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: December 20, 2019 1:46 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वर्गीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयंती 21 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया। इस अवसरपर मुख्यमंत्री ने कहा है कि ठाकुर साहब ने न सिर्फ गरीबों की सेवा की बल्कि उनके अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। ठाकुर प्यारेलाल सिंह छत्तीसगढ़ में सहकारी आंदोलन के पुरोधा के रूप में जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में शामिल होंगे गोवा के मुख्यमंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष ने दिया निमंत्रण

वेे छात्र जीवन से ही स्वाधीनता आंदोलनों से जुडे़। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की और जन असंतोष को संगठित दिशा प्रदान की। राजनांदगांव में मिल मजदूरों को संगठित कर उन्हें कुशल नेतृत्व प्रदान किया। छत्तीसगढ़ में छात्रों को संगठित रूप से आंदोलनों से जोड़ने का श्रेय भी ठाकुर साहब को जाता है।

ये भी पढ़ें: मुख्य सचिव से रेलवे महाप्रबंधक ने की मुलाकात, यातायात व्यवस्था में …

सीएम ने कहा कि हरिजन उद्धार और जन-जागरण के लिए भी कई काम उन्होंने किये। साथ ही उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में अपने अमूल्य योगदान के लिए ठाकुर साहब हमेशा याद किये जाएंगे।

ये भी पढ़ें : मंत्री टीएस सिंहदेव का बयान, आदिवासी मंत्री ढोल तो बजाएंगे..लेकिन र…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/mCInAW88oA4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com