ठाणे: केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं

ठाणे: केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं

ठाणे: केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: May 8, 2021 2:32 pm IST

ठाणे, आठ मई (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके के एक गांव में स्थित केमिकल फैक्ट्री में शनिवार तड़के आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि मोरली गांव की एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार तड़के आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

अधिकारी ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, फैक्ट्री आग में पूरी तरह जल गई।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा शफीक शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में