देह व्यापार रैकेट के चंगुल से चार महिलाओं को बचाया गया, दो महिलाएं गिरफ्तार
देह व्यापार रैकेट के चंगुल से चार महिलाओं को बचाया गया, दो महिलाएं गिरफ्तार
ठाणे, नौ दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मीरा भायंदर इलाके में देह व्यापार करने वाले गिरोह के चंगुल से चार महिलाओं को बचाया गया और इस गिरोह से संबंध के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
Read More News: सेक्स रैकेट के लिए ड्रग सप्लाई 7 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनकर SI और आरक्षक ने किया भांडाफोड़
पुलिस उपायुक्त अमित काले ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और मंगलवार को उत्तन धवी डोंगर में छापा मारा।
अधिकारी ने बताया कि देह व्यापार के लिए महिलाएं उपलब्ध कराने के आरोप में कल्याण की अर्पिता घोषाल (31) और गोरेगांव की पिंकी दुबे (29) को गिरफ्तार किया गया।
Read More News: सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई के शिरडी में प्रवेश पर 11 दिसंबर तक रोक, ये वजह जान रह जाएंगे हैरान
उन्होंने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार महिलाओं को बचा लिया।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 (मानव तस्करी) और अनैतिक तस्करी रोकथाम कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Read More News: किसी भी वक्त जारी हो सकता है निगम मंडल में नियुक्तियों की सूची, मंत्री रविंद्र चौबे बोले- फाइनल हो गया है नाम

Facebook


