CM भूपेश का हमला, जिस अस्पताल में BJP नेता पैदा हुए..जहां पढ़े..सड़कें और हवाई अड्डा कांग्रेस ने बनाया, मोदी सरकार सब बेचने में लगी

CM भूपेश का हमला, जिस अस्पताल में BJP नेता पैदा हुए..जहां पढ़े..सड़कें और हवाई अड्डा कांग्रेस ने बनाया, मोदी सरकार सब बेचने में लगी

CM भूपेश का हमला, जिस अस्पताल में BJP नेता पैदा हुए..जहां पढ़े..सड़कें और हवाई अड्डा कांग्रेस ने बनाया, मोदी सरकार सब बेचने में लगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: March 17, 2021 11:42 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम दौरे पर हैं, यहां CM भूपेश बघेल ने BJP पर हमला बोला है। सीएम ने कहा कि जिस अस्पताल में BJP नेता पैदा हुए उसे कांग्रेस ने बनाया, जिस स्कूल में BJP नेता पढ़े, उसे भी कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ने सड़क और हवाई अड्डा बनाया लेकिन आज मोदी सरकार सब बेचने में लगी है। 

ये भी पढ़ें: केरल से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 12 अप्रैल को चुनाव होगा

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल असम में विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस की कमान संभाले हुए हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर आइडिया ऑफ इंडिया बचाने की इस लड़ाई में राहुल गांधी के साथ शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मैं खुद आगे बढ़कर स्वागत करूंगा। उन्होंने असम के नाहरकटिया में भाजपा सहित आसू तथा एजेपी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में प्रवेश करवाया। असम में 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा।

ये भी पढ़ें: उपराज्यपाल की शक्तियों संबंधी विधेयक के खिलाफ जंतर मंतर पर दिल्ली क…

वहीं असम के दुलियाजान में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि वादा है आप सबसे, असम में आप कांग्रेस की सरकार बनाइए, हम किसी भी कीमत पर सीएए लागू नहीं होने देंगे, चाहे कैसी भी ताकत सामने हो। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि कांग्रेस के पक्ष में उनका 1 वोट असम में परिवर्तन लेकर आएगा। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com