देह व्यापार के आड़ में लूट का मामला,वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

Ads

देह व्यापार के आड़ में लूट का मामला,वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

  •  
  • Publish Date - February 22, 2018 / 11:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

कटनी के सिवनी में देह व्यापार के नाम पर लूट का अनोखा मामला सामने आया है. आरोपी देह व्यापार के आड़ में लूट की वारदात को अंजाम देते थे. पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली के गुलाबरा इलाके स्थित एक मकान से पांच महिलाएं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है. 

ये भी पढ़ें – छात्रा की तलवार मारकर हत्या, स्कूल के सामने वारदात

    

ये लोग पहले लोगों को देह व्यापार के आड़ में फंसाते थे और उन्हें ब्लैकमेल करते थे. पुलिस के मुताबिक पहले ये लोगों से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करते थे.

ये भी पढ़ें- चालान काटने पर SI की कुटाई

फिर उनसे नंबर लेकर उन्हें घर बुलाकर उनका अश्लील फोटो और वीडियो बना लेते थे और उसके बाद पीड़ित को ब्लैकमेल कर उनसे गहने और पैसे लूट लिया करते थे. शातिराना अंदाज में लूट के इस मामले में कटनी, सिवनी के साथ कई और जिले के लोग शामिल हैं, और अब तक ये कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं.  

 

 

वेब डेस्क, IBC24