शिक्षक के वेश में शैतान !

शिक्षक के वेश में शैतान !

शिक्षक के वेश में शैतान !
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: September 1, 2017 8:10 am IST

रीवा के प्रतिष्ठित ज्योति स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेडछाड़ का मामला आने के बाद नाराज छात्रों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य उनके साथ अशलील हरकत करते है। कक्षा की कई छात्राओं के साथ पहले भी इन्होने घिनौनी हरकत की गई है लेकिन अब पानी सिर से उपर निकल चुका था।

छात्राएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी और इसकी शिकायत सी.एम. हेल्पलाइन के साथ ही महिला सेल में कर दी। इतना ही नही जब परिजनों को यह खबर लगी तो सभी एकजुट होकर स्कूल में प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्कूल के छात्र-छात्राओं अभिभावकों के साथ ही भाजपा महिला मोर्चा और कांग्रेस पार्टी ने भी स्कूल में जमकर नारेबाजी की। प्राचार्य का पुतला दहन किया और कठोर सजा देने की मांग पर अडे रहे. मामला तूल पकड़ते देख प्राचार्य डेनी सेबेस्टियन मौके से फरार हो गया और स्कूल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया है.

 

लाइव टीवी देखने के लिए क्लिक कीजिए


लेखक के बारे में