पूर्व मुख्यमंत्री का पलटवार, ‘लखमा जैसे हैं वैसी बात करते हैं..जब भी मौका मिलेगा जनता पलट देगी सरकार’

पूर्व मुख्यमंत्री का पलटवार, 'लखमा जैसे हैं वैसी बात करते हैं..जब भी मौका मिलेगा जनता पलट देगी सरकार'

पूर्व मुख्यमंत्री का पलटवार, ‘लखमा जैसे हैं वैसी बात करते हैं..जब भी मौका मिलेगा जनता पलट देगी सरकार’
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: December 1, 2019 10:06 am IST

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कवासी लखमा जैसे हैं वे वैसी बात करते हैं, हम उनकी बात को गम्भीरता से नहीं लेते। इसके साथ ही रमन सिंह ने किसानों का सबसे ज्यादा अपमान हो रहा है, वादा खिलाफी की जा रही है। सरकार की नीति को लेकर जनता में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें — स्वास्थ्य मंत्री की मां की तबीयत बिगड़ी, सिंहदेव दिल्ली रवाना, मेदांता में जारी है इलाज

बता दें कि धमतरी में मंत्री लखमा ने बीजेपी को लेकर विवादास्पद बयान दिया था, जिसमें उन्होने कहा कि भाजपा बेशर्म पार्टी है, महाराष्ट्र में फडणवीस के शपथ और इस्तीफा का हवाला देते हुए उन्होने यह बयान दिया था। मंत्री लखमा निकाय चुनाव की तैयारी के सिलसिले में धमतरी के दौरे पर हैं।

यह भी पढ़ें —मंत्री कवासी लखमा का एक और विवादस्पद बयान, भाजपा को बताया ‘बेशर्म प…

धरना स्थल पर रमन सिंह ने उद्बोधन देते हुए आगे कहा कि पूरे प्रदेश में बस्तर से लेकर सरगुजा के धान खरीदी केंद्र में धरना दिया जा रहा है, सरकार की नियत और नीति को लेकर जनता में आक्रोश है, जब भी मौका मिलेगा जनता सरकार पलट देगी। रमन सिंह ने कहा कि इन लोगों ने घूम घूम कर गंगा जल लेकर वादा किया था कि 25 सौ में धान खरीदेंगे। अब मोदी को कोस रहे है कि केंद्र धान नहीं खरीद रहा है।

यह भी पढ़ें — कई वर्षों से थाने में पड़े 270 वाहनों की हुई नीलामी, न मालिक मिले न…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com