पूर्व सीएम ने कहा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश न बनाए सरकार, सही काम में साथ गलत काम में करेंगे विरोध

पूर्व सीएम ने कहा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश न बनाए सरकार, सही काम में साथ गलत काम में करेंगे विरोध

पूर्व सीएम ने कहा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश न बनाए सरकार, सही काम में साथ गलत काम में करेंगे विरोध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: November 1, 2019 7:39 am IST

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश बनाने का आरोप लगाय है। इसके पहले पूर्व सीएम ने प्रदेश वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। शिवराज ने कहा कि विकास राजनीतिक मतभेदों के ऊपर होना चाहिए। बीजेपी भी स्थापना दिवस मनाएगी, शिव राज सिंह ने कहा सही काम में सहयोग और गलत काम में विरोध करेंगें।

यह भी पढ़ें —मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, ग्राम पंचायत चुनाव में भी अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुने जाएंगे सरपंच

पूर्व सीएम ने कहा कि हमने स्थापना दिवस के आयोजन की शुरूआत की है, हमनें मध्यप्रदेश गान भी बनाया। इसके साथ ही उन्होने सीएम से शिवराज सिंह ने अपील की कि मध्यप्रदेश को मंदिरा प्रदेश न बनाएं। हमारी सरकार में भी प्रस्ताव आते थे लेकिन हमने नई शराब की दुकान नहीं खुलने दी। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में बार खोले जा रहे हैं। हम फैसले का कड़ा विरोध करते हैं, फैसला रद्द नहीं किया गया तो कड़ा विरोध करेंगे।

यह भी पढ़ें — राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मधुमक्खियों के हमले से 12 छात्र…

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर साल शराब की दुकानें कम किया जाना चाहिए, लेकिन सरकार तो इसको बढ़ावा दे रही है। उन्होने कहा कि रेप जैसे अपराध भी ज्यादातर नशे में होते हैं, उन्होने कहा कि अहाता बनाने कोर एरिये में भी बार शॉप खोलने का हम विरोध करते हैं। वहीं शिवराज सिंह कुसुम मेहदेले के ट्वीट पर बोलने से बचते नजर आए।

यह भी पढ़ें — अंडे की राजनीति: मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा- सरकार अंडा छोड़ …

<iframe width=”980″ height=”551″ src=”https://www.youtube.com/embed/XRvz4PzWYMY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com