पूर्व मंत्री ने साधा सिंधिया पर निशाना, ‘अपनी पंसद से कराते थे अफसरों की पोस्टिंग..लालच बस गए बीजेपी में’

पूर्व मंत्री ने साधा सिंधिया पर निशाना, 'अपनी पंसद से कराते थे अफसरों की पोस्टिंग..लालच बस गए बीजेपी में'

पूर्व मंत्री ने साधा सिंधिया पर निशाना, ‘अपनी पंसद से कराते थे अफसरों की पोस्टिंग..लालच बस गए बीजेपी में’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: May 26, 2020 10:52 am IST

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने बड़ा हमला किया है, उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार में सिंधिया अपने पसंद से पोस्टिंग कराते थे। अपने ट्रस्ट की ज़मीन का आवंटन भी अपने हिसाब से उन्होने कराया और अपने जिलों में पसंदीदा अफसरों की पोस्टिंग भी कराई।

ये भी पढ़ें:  बर्थडे कार्यक्रम में शामिल हुए 16 लोग कोरोना की चपेट में, इधर सतना में 5 और नए मरीज मिले
पूर्व मंत्री ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की पसंद से ही आईजी, कमिश्नर, कलेक्टर की पोस्टिंग होती थी। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार में काम नहीं होने का सिंधिया गलत आरोप लगा रहे हैं। कर्जमाफी, भूमिपूजन के कार्यक्रमों में भी सिंधिया और उनके मंत्री जाते थे। हमारे पास रिकॉर्ड है कि सिंधिया खेमे के लिए कांग्रेस में क्या-क्या काम हुए।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में बढ़ी कोविड-19 मरीजों की संख्या, 18 साल की युवती मे मिला …

कमलेश्वर पटेल ने कहा कि सिंधिया सम्मान के लिए नहीं प्रलोभन और लालच में बीजेपी में गए हैं। सिंधिया को राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री बनने की जल्दी थी।

ये भी पढ़ें: बड़ी राहत: राजधानी के 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने जीती जंग, अस्पताल…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com