इस जिले में तीसरी बार हुआ टिड्डी दल का हमला, कृषि विभाग की टीम मौके पर, किसानों की बढ़ी चिंता

इस जिले में तीसरी बार हुआ टिड्डी दल का हमला, कृषि विभाग की टीम मौके पर, किसानों की बढ़ी चिंता

इस जिले में तीसरी बार हुआ टिड्डी दल का हमला, कृषि विभाग की टीम मौके पर, किसानों की बढ़ी चिंता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: June 24, 2020 2:57 pm IST

कोरिया। एक बार फिर कोरिया जिले के भरतपुर ब्लाक में टिड्डियों का दल पहुँचा है। बुधवार को भरतपुर विकासखण्ड के अलग अलग इलाके में यह दल देखा गया। सुबह बड़वाही और माड़ीसरई गांव में टिड्डियों का दल बड़ी संख्या में पहुचा, उसके बाद दोपहर में यह दल मध्यप्रदेश से लगे हरचौका से होते हुए डोमहरा व बेलगांव इलाके में पहुँचा।

ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज 12 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, अब 806 एक्टिव मरीज, कु…

टिड्डियों के आने पर ग्रामीणों ने थाली और डिब्बा बजाकर उन्हें भगाने का प्रयास किया । इसकी सूचना प्रशासन को मिली जिसके बाद कृषि विभाग की टीम मौके पर गई और कीटनाशक का छिड़काव कर टिड्डियों को मारने का कार्य किया। वहीं देर शाम फायर ब्रिगेड की गाड़ी से भी कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया।

ये भी पढ़ें: सट्टा खाइवालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 लोग गिरफ्तार.. लाखों की…

बता दें कि इसके पहले इसी महीने यह दल कुवारपुर चांटी सनबोरा और ज्वारीटोला इलाके में आ चुका है । कोरिया जिले में तीसरी बार टिड्डियों का दल भरतपुर ब्लाक में पहुचा है जिससे ग्रामीण चिंतित है।

ये भी पढ़ें: कोरिया के कई गांवों में सप्ताह भर से ब्लैक आउट, बरसात के समय अंधेरे…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com