द ग्रेट खली ने की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से मुलाकात

द ग्रेट खली ने की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से मुलाकात

द ग्रेट खली  ने की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से  मुलाकात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: January 29, 2018 7:45 am IST

हॉलीवुड और  बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता , पेशेवर पहलवान , बिग बॉस 4 के प्रतिभागी द ग्रेट खली उर्फ़ दिलीप सिंह राणा ने मुख्यमंत्री निवास में डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की इस मौके पर प्रसिद्ध पहलवान दिलीप सिंह राणा ने मुख्यमंत्री से बहुत से विषयो पर चर्चा की साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में रेसलिंग की संभावना पर भी जोर दिया।

 

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से खली ने की सौजन्य मुलाकात

A post shared by IBC24 (@ibc24.in) on

 

 

 

आपको बता दें कि  दलीप सिंह राणा एक पेशेवर पहलवान हैं।और उनके शारीरिक बनावट को देखते हुए उन्हें  कई हॉलीवुड व बॉलीवुड फिल्मों में कार्य करने  मौका मिला है। 

 

 

 उन्हें रिंग पर द ग्रेट खली नाम से ही जाना जाता है, वे  भारतीय मूल के अमेरिकी अर्द्ध-सेवानिवृत्त पेशेवर पहलवान, प्रमोटर हैं जो WWE में अपने समय के  सबसे प्रसिद्ध पहलवान रहे हैं। द ग्रेट खली को 2014 में विश्व  में आठवें सबसे ऊंचे व्यावसायिक पहलवान के रूप में गिना गया था। उसके बाद 2017 में डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास में चौथा सबसे बड़ा पहलवान के रूप में दर्ज हुए. अपने पेशेवर कुश्ती कैरियर की शुरुआत करने से पहले, वह पंजाब राज्य पुलिस के अधिकारी थे.

 वेब टीम IBC24


लेखक के बारे में