नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को राज्यपाल की सीख, कहा विषम परिस्थितियों में भी जनता से रखें नम्र व्यवहार

नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को राज्यपाल की सीख, कहा विषम परिस्थितियों में भी जनता से रखें नम्र व्यवहार

नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को राज्यपाल की सीख, कहा विषम परिस्थितियों में भी जनता से रखें नम्र व्यवहार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: February 2, 2020 2:26 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके ने रायपुर नगर निगम के पार्षद और महापौर की करीब 2 घंटे क्लास लगाई, जिसमें उन्होंने रायपुर निगम की चुनौतियां बताने के साथ सीख दी कि पार्षदों का व्यवहार जिस तरह वोट मांगने के दौरान था, उसी तरह पांच साल भी रहना चाहिए। रायपुर नगर निगम के पार्षद राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे।

ये भी पढें:एयरपोर्ट की सुरक्षा में बड़ी सेंध, दीवार फांदकर रनवे पर पहुंचा युवक फ्लाइट के सामने लेटा

राज्यपाल से मिलने वाले पार्षदों के दल में कांग्रेस पार्षदों के अलावा बीजेपी के 5 पार्षद, महापौर और सभापति भी थे। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन के अनुभव भी साझा किए और कहा कि पार्षद हमेशा अपना फोन चालू रखें, सुबह उठकर पहले लोगों के बीच जाएं। विषम परिस्थितियों में भी जनता के साथ उनका व्यवहार नम्र होना चाहिए।

ये भी पढें: कांग्रेस ने कहा CAA और NRC आदिवासियों के हित मे नहीं, तो भाजपा ने ल…

ट्रेनिंग के बाद राज्यपाल ने महिला पार्षदों के साथ अलग से समय बिताया और राजभवन भी घुमाया। महापौर का कहना है कि राज्यपाल से मिलने के बाद पार्षदों का आत्मविश्वास बढ़ा है। इधर सभापति प्रमोद दुबे ने अफसोस जताते हुए कहा कि भाजपा पार्षदों को भी बुलाया गया था लेकिन वे नहीं आए ऐसी आदतें निगम के कामकाज पर असर डाल सकती हैं।

ये भी पढें: नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को किया बाधित, बाल बाल बचे यात्री, सही समय…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com