छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा बरकरार, UK से लौटने वाले 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वाले अन्य 4 लोग भी हुए संक्रमित

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा बरकरार, UK से लौटने वाले 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वाले अन्य 4 लोग भी हुए संक्रमित

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा बरकरार, UK से लौटने वाले 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वाले अन्य 4 लोग भी हुए संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: December 29, 2020 9:52 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा बरकरार है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि UK से लौटने वाले 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इनसे संपर्क में आए 4 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी के सैंपल नए वेरियंट की जांच के लिए पूणे भेजा गए हैं। अभी 5 लोगों के सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 65 लोग UK से वापस लौटे हैं।

Read More News: भविष्य में यात्रा करने की दो मुख्य वजह होंगी परिवार से मिलना एवं काम: सर्वेक्षण

कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीजों को अलग से आइसोलेट किया जाएगा। इसके लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर से बातचीत हुई है। एम्स ने 350 बेड रिजर्व किए हैं।

Read More News: MP Ki Baat: MP में घमासान…स्थापना Vs विसर्जन! विपक्ष की रणनी

इस दौरान मंत्री ने केंद्र सरकार से अपील की है कि UK के साथ-साथ उससे लगे हुए अन्य देशों से भी आने वाले लोग इसकी सूचना राज्य सरकार के साथ साझा करें। वहीं उन लोगों को भी ट्रेस किया जा सकेगा। वहीं खतरे से निपटने में मदद होगी।

Read More News: खुड़मुड़ा हत्याकांड मामले में जांच के लिए MP से बुलाई गई फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम, CCTV फुटेज से भी मिले अहम क्लू

बता दें कि भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन का पता चला है। 6 लोगों की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट में यूके के वैरिएंट जीनोम के बारे में पता चला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। सभी मरीजों को आइसोलेट किया गया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com