राजधानी में अब किन्नर भी नही रहा सुरक्षित, 3 बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर चाकू से गोदा

राजधानी में अब किन्नर भी नही रहा सुरक्षित, 3 बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर चाकू से गोदा

राजधानी में अब किन्नर भी नही रहा सुरक्षित, 3 बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर चाकू से गोदा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: October 11, 2019 1:17 am IST

रायपुर। राजधानी में आम आदमी तो छोड़िए अब किन्नर भी सुरक्षित नही रहा, मौदहापारा इलाके में एक किन्नर को 3 अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट करते हुए चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें — बोगियों को छोड़ आगे निकला अंत्योदय एक्सप्रेस का इंजन, हजारों यात्रियों की जान पर बन आई थी बात

बताया जा रहा है कि अपने काम से लौट रहे प्रमोद किन्नर को जवाहर चौक के पास गली में 3 अज्ञात बदमाशों ने रोका और उसके हाथ से बैग को छीनने लगे, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसको करीब 9 बार चाकू मारा और मरा हुआ समझकर भाग गये। जिसको स्थानीय चौकीदार ने पुलिस को सूचना देने के बाद अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें — पहले बाढ़ और अब संक्रामक बिमारियों ने इलाके में ढाया कहर, थम गई दो मासूमों की सांसें

घटना के बाद मौदहापारा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। साथ ही किन्नर समुदाय के लोगों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का मांग की है।

ये भी पढ़ें — झांकी देखने गई महिला को अकेली देख बिगड़ी दरिंदों की नियत, 4 लोगों ने मिलकर लूट ली आबरू


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com