चोरों के हौसले बुलंद, थाने से सरकारी वाहन की चोरी

चोरों के हौसले बुलंद, थाने से सरकारी वाहन की चोरी

चोरों के हौसले बुलंद, थाने से सरकारी वाहन की चोरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: September 26, 2018 8:04 am IST

दमोह। दमोह जिले की हटा पुलिस की सुरक्षा के दावों की उस वक्त पोल खुल गई जब थाने में रखा सरकारी वाहन चोरी हो गया। दरअसल थाने में एक पुलिस मोबाइल बाइक थी जिसपर गत 12 सितम्बर को अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया। 

पढ़ें- बीेजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस नाले में गिरी, 1 की मौत 20 की हालत गंभीर

चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई लेकिन पुलिस आज तक उस वाहन की तलाश नहीं कर पाई है और ना ही थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज है। शायद पुलिस इस मामले को उजागर नहीं करना चाहती थी ताकि पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े न हो। लेकिन जानकारी मीडिया को लग ही गई। जब इस सम्बन्ध में जिम्मेदारों से बात करने की कोशिश की तो वे कैमरें पर कुछ भी बोलने से बचते रहे। दमोह में चोरों के हौसले बुलंदियों पर है। चोरों से जब पुलिस महकमा ही महफूज नहीं है तो शहर की सुरक्षा का व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में