यहां कृष्ण से साथ कंस की दासी कुब्जा की भी होती है पूजा

यहां कृष्ण से साथ कंस की दासी कुब्जा की भी होती है पूजा

यहां कृष्ण से साथ कंस की दासी कुब्जा की भी होती है पूजा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: August 15, 2017 3:34 pm IST

 

आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है,,,खरगोन के जमींदार मोहल्ले में करीब 250 साल पुराना भगवान श्रीकृष्ण का अनोखा मंदिर है। जहां मुरली मनोहर मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के साथ कंस की दासी कुब्जा की भी पूजा की जाती है…ऐसी मान्यता है कि मथुरा में जब पहली बार भगवान कृष्ण पहुँचे तो महल में उनकी कंस की दासी कुब्जा से मुलाकात हुई…और कंस के लिए चंदन का लेप लेकर जा रह कुब्जा ने भगवान कृष्ण को लगा दिया,,,बाद में उसे कृष्ण ने सुंदर युवती बना दिया,,,तब से कुब्जा की भी पूजा होने लगी,,,जन्माष्टमी को खरगोन के मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाता है और यहां दूर दूर से श्रद्धालु अपनी भगवान से अपनी मुराद पूरी होने की दुआ मांगते हैं।


लेखक के बारे में