कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार की हो जांच, मंत्रियों ने की सीएम शिवराज सिंह से मांग

कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार की हो जांच, मंत्रियों ने की सीएम शिवराज सिंह से मांग

कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार की हो जांच, मंत्रियों ने की सीएम शिवराज सिंह से मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: May 8, 2020 2:05 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज शिवराज सिंह मंत्रिमंडल की बैठक हुई, बैठक के बाद मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कांन्फ्रेंस में बताया ​कि आज शिवराज मंत्रिमंडल ने औरंगाबाद रेल हादसे के मृतक मजदूरों को श्रृद्धाजंलि दी। बैठक में मंत्रियों ने सीएम शिवराज सिंह ने पूर्व कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:जबलपुर में दो नवजात बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ, लिया सैंपल

इस दौरान श्रमिकों से मंत्री ने अपील की है कि श्रमिक धैर्य रखें, सरकार उन्हे वापस लाने के लिए काम कर रही है। विशेष ट्रेनों से श्रमिकों को वापस लाया जा रहा है, अब ट्रेनों के अलावा बसों से भी मजदूरों को लाने की व्यवस्था करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सीएम बघेल ने मंत्री डहरिया से फोन पर चर्चा कर पूछा कुशलक्षेम, आज शा…

मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा, उन्होने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है, इसके लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की कमेटी बनाने की सीएम शिवरास सिंह चौहान से मांग की है। मंत्री ने बताया कि अब प्रत्येक मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी।

ये भी पढ़ें: इंदौर में 41 कोरोना मरीजों की अस्पताल से छुट्टी, स्वस्थ होकर हुए डि…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com