वोटिंग के दौरान कई जगहों पर विवाद, बीजेपी कार्यकर्ता ने चुनाव बाद देख लेने की दी धमकी, फर्जी मतदान भी

Ads

वोटिंग के दौरान कई जगहों पर विवाद, बीजेपी कार्यकर्ता ने चुनाव बाद देख लेने की दी धमकी, फर्जी मतदान भी

  •  
  • Publish Date - November 28, 2018 / 09:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को कई विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में विवाद की स्थिति बनती रही। कहीं कार्यकर्ता भिड़ गए, तो कहीं पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद की खबरें आई।

देपालपुर के ग्राम चित्तौड़ा में पोलिंग बूथ से कुछ दूरी पर हुआ विवाद होने पर भाजपा कार्यकर्ता ने गाली देते हुए धमकी दी कि चुनाव के बाद एक-एक को देख लूंगा। वहीं पुलिस ने ग्रामीण की पिटाई कर दी जिससे ग्रामीण नाराज हो गए। इसी तरह गुना में चाचौड़ा के लखनवास गांव में वोट डालने की चर्चा करते आपस में ही भिड़ गए। घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

ग्वालियर में भी विवाद की खबर है। यहां के लक्ष्मणपुरा में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीCह आपस में विवाद हो गया। विवाद के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह पहुंचे और उन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा वोटरों को धमकाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

यह भी पढ़ें : जहां ईवीएम खराब वहां फिर से हो पोलिंग, कमलनाथ का आरोप-बीजेपी चाहती है कि मशीनें खराब हो जाए 

इधर शहडोल में फर्जी मतदान की शिकायत सामने आई है। बुढ़ार के पोलिंग बूथ क्रमांक 228 में वोट डालने आए दंपति के नाम पर पहले ही मतदान हो चुका था। रामरतन और समनी केवट के नाम पर फर्जी वोटिंग हुई। हंगामे के बाद पीठासीन अधिकारी ने टेंडर वोट कराया।