मध्यप्रदेश के इस शहर में 3 दिन का होगा लॉकडाउन, शनिवार-रविवार का भी आदेश हुआ तो 5 दिन तक जारी रहेगा लॉकडाउन

मध्यप्रदेश के इस शहर में 3 दिन का होगा लॉकडाउन, शनिवार-रविवार का भी आदेश हुआ तो 5 दिन तक जारी रहेगा लॉकडाउन

मध्यप्रदेश के इस शहर में 3 दिन का होगा लॉकडाउन, शनिवार-रविवार का भी आदेश हुआ तो 5 दिन तक जारी रहेगा लॉकडाउन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: July 21, 2020 12:15 pm IST

भोपाल। पुराने भोपाल में 3 दिन तक लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए हैं, एसडीएम जमील खान ने इसके आदेश जारी किए हैं, यहां 21 जुलाई से 23 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को लेकर स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें: नगरीय निकाय इलाकों की सभी व्यापारिक दुकानें शाम 6 बजे तक ही खुले रहेंगे, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

इसके अलावा खास बात यह है कि यदि पूरे भोपाल में शनिवार व रविवार दो दिन के लॉकडाउन का आदेश हुआ तो यहां 5 दिन तक लॉकडाउन जारी रहेगा। ऐसी संभावना है कि जिला प्रशासन भोपाल में शनिवार और रविवार को दो दिन का लॉकडाउन कर सकता है।

ये भी पढ़ें: घर में काम करने वाली नाबालिग के साथ सब इंस्पेक्टर ने किया यौन शोषण, पुलिस ने होटल से किया गिरफ्तार

जारी आदेश के अनुसार कोतवाली, मंगलवारा, हनुमानगंज, इतवारा, जुमेराती, काजीपुरा,
कुम्हारपुरा, लखेरापुरा, लोहाबाजार, नूर महल, इब्रहिमपुरा, सिलावटपुरा में 3 दिनों तक लॉकडाउन रहेगा।

ये भी पढ़ें: राजधानी में मिले कोरोना के 95 नए मरीज, इधर इस जिले में कुल संक्रमित…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com