राज्य के इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा सातवां वेतनमान, शिक्षामंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के अहम फैसले…देखिए
राज्य के इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा सातवां वेतनमान, शिक्षामंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के अहम फैसले...देखिए
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति ‘संचालक मंडल’ की बैठक संपन्न हुई। जिसमें अधिकारियों-कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने का अनुमोदन किया गया। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को सातवां वेतनमान मिलेगा। इसी के साथ ही इन अधिकारियों व कर्मचारियों की लंबित मांग पूरी हो गई है।
यह भी पढ़ें —सोनिया से मुलाकात के बाद बोले पवार, ‘अभी बस हम और कांग्रेस एक साथ हैं और कोई नहीं’
इस फैसले के बाद सातवें वेतन का लाभ वर्तमान में कार्यरत 209 कर्मचारियों को मिलेगा। वहीं संचालक मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि एकलव्य विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में इंजिनियरिंग, मेेडिकल और अन्य की तैयारियों के लिए कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद विशेष कोचिंग (क्रेस कोर्स) प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें — सीएम ने श्री दूधाधारी मठ को दी शुभकामनाएं, कॉरिडोर के रुप में विकसित होगा राम वन पथ गमन,आरती में मंत्री कवासी भी शामिल हुए
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संचालन के लिए केन्द्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य को भी राष्ट्रीय समिति से जोड़ने के लिए अनुबंध (एमओयू) का अनुमोदन किया गया। इसके माध्यम से प्रदेश में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालन करने वाली संस्थाएं भी राष्ट्रीय शिक्षा समिति से संलग्न हो जाएगी।
यह भी पढ़ें — सीएम 2 हजार 61 करोड़ रूपए की सड़क परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, छत्तीसगढ़ में 527 किमी लंबी सड़कों का किया जाएगा उन्नयन
बैठक में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन आगामी दिसम्बर माह में तीन दिवस 2 से 4 दिसम्बर तक राजधानी रायपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। विभागीय मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल में 9 से 14 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने राज्य के खिलाड़ियों का चयन कर लिया जाए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बाद चयनित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाए।
यह भी पढ़ें — चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति हटाकर अर्जुन सिंह की मूर्ति लगाने को हाईकोर्ट में चुनौती, कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिए ये निर्देश
बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 में एक अप्रैल 2019 से 30 सितम्बर 2019 तक में प्राप्त राशि के आय-व्यय का अनुमोदन किया गया। डॉ. टेकाम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचालक मंडल की त्रैमासिक बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाए।
<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/PzBKb_s0tso” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


