राजधानी में 12 घंटे के अंदर तीसरी हत्या, हिरासत में 3 आरोपी

राजधानी में 12 घंटे के अंदर तीसरी हत्या, हिरासत में 3 आरोपी

राजधानी में 12 घंटे के अंदर तीसरी हत्या, हिरासत में 3 आरोपी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: December 11, 2019 1:38 am IST

रायपुर। राजधानी रायपुर में 12 घंटो के अंदर तीसरी हत्या का मामला सामने आया है, उरला इलाके में देर रात निगरानी बदमाश की चाकुओं से गोदकर हत्या कर लाश को तालाब में फेंक दिया गया, पुलिस ने देर रात 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें —राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : सीएम आवास में बुधवार को होगी तैयारियों पर चर्चा

बताया जा रहा है कि देर रात उरला के बड़ा तालाब में एक शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची उरला थाना पुलिस ने मृतक की पहचान शांतिनगर निवासी रूपेन्द्र देवांगन उर्फ आतांक के रूप में की, पुलिस ने लाश के पास से मृतक की स्टार्ट बाइक और मोबाइल जब्त किया है, मृतक रूपेन्द्र देवांगन उरला थाना इलाके का निगरानी बदमाश है उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत करीब 15 से ज्यादा संगीन अपराध दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें — सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट- NSUI पदाधिकारियों पर लाठीचार्ज की नि…

पुलिस ने देर रात 3 आरोपियों दीपक, पुरूषोत्तम और श्रवण साहू उर्फ गेंडा को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोमवार को शराब पीने के दौरान मृतक द्वारा आरोपी दीपक की बहन के बारे में कुछ अपशब्द बोलने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद दीपक ने अपने साथियों के साथ मौका देखकर देर रात बडा तालाब के पास मिलने पर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और लाश को तालाब में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों को मौके पर ले जाकर हत्या में प्रयुक्त चाकू को तलाश में लगी है।

यह भी पढ़ें — मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया ट्वीट- पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को बत…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/a0IQvKZPdA0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com