सिंधिया को BJP में शामिल कराने इस सांसद ने भी निभाई अ​हम भूमिका, RSS मुख्यालय से कराया था संपर्क

सिंधिया को BJP में शामिल कराने इस सांसद ने भी निभाई अ​हम भूमिका, RSS मुख्यालय से कराया था संपर्क

सिंधिया को BJP में शामिल कराने इस सांसद ने भी निभाई अ​हम भूमिका, RSS मुख्यालय से कराया था संपर्क
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 11, 2020 4:00 pm IST

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सियासत में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बीजेपी में एंट्री कराने में ग्वालियर के सांसद और जनसंघ के संस्थापक लोगों में शामिल विवेक शेजवलकर का भी बड़ा योगदान है। विवेक शेजवलकर के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी और पिताजी की जनसंघ और बीजेपी में जॉइनिंग उनके पिताजी नारायण शेजवलकर ने कराई थी और आज ज्योतिरादित्य सिंधिया की बीजेपी में एंट्री हुई है। जिससे ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस बिल्कुल अलग-थलग पड़ गई है।

ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिं​ह का बड़ा बयान, कहा- सिंधिया के जाने से कांग्रेस को नह…

विवेक शेजवलकर का दावा है कि लगातार कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपेक्षा की जा रही थी। जिससे वह काफी त्रस्त थे। लगातार वह सरकार को कई कामों को लेकर सवालों के घेरे में भी खड़ा कर रहे थे। बावजूद इसके किसी भी तरह से सरकार ने उनकी सुध नहीं ली और नतीजा यह हुआ कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी ज्वाइन कर ली।

ये भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कहा-…

कहा जाता है कि विवेक शेजवलकर ने ज्योतिरादित्य का संपर्क आरएसएस मुख्यालय नागपुर से भी बीते दिनों करवाया था। फिर मोदी और अमित शाह के संपर्क में थे। बहरहाल ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर की मेहनत ने रंग लाया है।

ये भी पढ़ें: 5 बैठकें, विचारधाराओं को लेकर सिंधिया से लंबी चर्चा, जानिए कौन हैं …

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com