मुंबई में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन गिरफ्तार

Ads

मुंबई में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 15, 2021 / 01:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

मुंबई 15 मई (भाषा) मुंबई के बांद्रा इलाके में बैंडस्टैंड के नजदीक एक 19 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। युवती गोवंडी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने तीन दोस्तों के साथ समुद्र किनारे सैर सपाटे के लिए बनी हुई जगह पर आई थी।

युवती के तीनों दोस्त उसे समुद्र तट के पास चट्टानों की ओर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद तीनों ने युवती को उसके घर छोड़ दिया। अगले दिन पेट में दर्द होने पर बहन ने पूछा तो युवती ने पूरी घटना के बारे में बताया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी के तहत तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को बुधवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा रवि कांत उमा

उमा