प्रदेश में तीन कोरोना मरीजों की अस्पताल से छुट्टी, अब 155 बचे एक्टिव केस

प्रदेश में तीन कोरोना मरीजों की अस्पताल से छुट्टी, अब 155 बचे एक्टिव केस

प्रदेश में तीन कोरोना मरीजों की अस्पताल से छुट्टी, अब 155 बचे एक्टिव केस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: May 24, 2020 12:23 pm IST

रायपुर। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 3 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं, बिलासपुर कोविड अस्पताल से जांजगीर जिले के 2 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वहीं अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज से कोरिया जिले के हल्दीबाड़ी चिरमिरी का 1 मरीज स्वस्थ हो गया है। जिन्हे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें: बिलासपुर में 6 साल का बच्चा हुआ कोरोना पॉजिटिव, एक ही परिवार के चार लोगों पर फैला संक्रमण

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आज 6 नए मरीज मिले हैं। बिलासपुर, सरगुजा, बेमेतरा, गरियाबंद, रायगढ़ और कोरिया से 1-1 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या अब 155 हो गई है। वहीं कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 67 है। प्रदेश में अबतक 222 कोरोना केस मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 पॉजिटिव मरीज और मिले, राज्य में एक्टिव मर…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com