सूरजपुर जिले में तीन दिन का कंप्लीट लॉकडाउन, ये तीन इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित

सूरजपुर जिले में तीन दिन का कंप्लीट लॉकडाउन, ये तीन इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित

सूरजपुर जिले में तीन दिन का कंप्लीट लॉकडाउन, ये तीन इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: May 5, 2020 10:17 am IST

सूरजपुर। जिले के जजावल से कोरोना संक्रमण के छः पाॅजिटिव मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है, लिहाजा एहतियात के तौर पर फैसले लेने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। जिला प्रशासन ने जजावल से लगे इलाके में तीन दिन का पूर्ण लाॅकडाॅउन एरिया घोषित कर दिया गया है। इसमे प्रतापपुर और जरही नगर पंचायत भी शामिल है।

ये भी पढ़ें:रायपुर के 6 जगह कंटेनमेंट जोन घोषित, यहां सभी दुकानें रहेंगी बंद, लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी

कलेक्टर ने बताया की जजावल के एक्टिव केस के मरीज डायरेक्ट तीन पंचायत से कनेक्ट हूए थे जिन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। किसी भी तरह संपर्क में पूरे जिले से टोटल 484 सेंपल भेजे गये थे, जिसमें से 478 सेंपल निगेटिव आये हैं। सिर्फ पहले के छः मामले ही पाॅजिटिव पाये गये।

ये भी पढ़ें: ऐंदल सिंह कंषाना ने CM शिवराज सिंह से की मुलाकात, कहा- उम्मीद है मं…

इसके अलावा बाहर से जो मजदूर आने वाले हैं उनकी संख्या अभी तक जो दर्ज किये गये हैं वो 618 हैं। बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटाईन करने के लिए तीन सेंटर बनाये गये हैं, जहां उन्हें 14 दिन तक काॅरेंटाईन रखा जायेगा इसमें जिले का एक मात्र जवाहर नवोदय विद्यालय भी शामिल है। बाहर से आये सभी लोगों के सेंपल टेस्ट और स्वास्थ्य चेक के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम और सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल कर रहे विभिन्न विभागों के कार्य की समीक्षा, वरिष्ठ …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com