तीन नाबालिग बच्चियों ने मिलकर खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान दो ने तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस
3 Minor girls Consumes Poison: इंदौर में तीन नाबालिग बच्चियों द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया है। जहां तीन में से दो की मौत हो गई है।
3 Minor girls Consumed Poison: इंदौर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तीन नाबालिग बच्चियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद गंभीर हालत में तीनों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीन में से दो नाबालिग की मौत हो गई। वहीं एक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चियां घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। तीनों आष्टा की रहने वाली हैं और इंदौर बस से पहुंची थी। जिसके बाद तीनों ने गार्डन में जहरीला पदार्थ खा लिया था। अब इस मामले की जांच के लिए राजेन्द्र नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


