त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में 27 जिलों के 53 विकासखंडों और 4283 ग्राम पंचायतों में डाले जाएंगे वोट

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में 27 जिलों के 53 विकासखंडों और 4283 ग्राम पंचायतों में डाले जाएंगे वोट

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में 27 जिलों के 53 विकासखंडों और 4283 ग्राम पंचायतों में डाले जाएंगे वोट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: February 1, 2020 2:40 pm IST

रायपुर। प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की तैयारी पूरी हो गई है। 3 फरवरी को तीसरे चरण के मतदान में 27 जिलों के 53 विकासखण्डों में वोट डाले जाएंगे, जिसमें 4283 ग्राम पंचायत शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने पंचायत से जुड़ी तमाम जानकारियां दी है।

ये भी पढ़ें:पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी ने जारी किया बीएससी, बीकॉम, बीए, एमए एम कॉम सहित इन परीक्षाओं के टाइम टेबल

उन्होने बताया कि चुनाव में चार प्रकार के मतपत्र होंगे। इनमें नीला सरपंच पद के लिए, पीला जनपद सदस्य के लिए, गुलाबी जिला पंचायत सदस्य के लिए और सफेद पंच पद के लिए है। चुनाव में 33936 पंच पद के लिए 84695 उम्मीदवार, 4082 सरपंच पद के लिए 17978 उम्मीदवार, 1082 जनपद सदस्य पद के लिए 4746 उम्मीदवार और 143 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 693 उम्मीदवार मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें: बजट 2020: वित्तमंत्री पढ़ती रहीं बजट भाषण, नींद से …

इस तरह से पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के 39251 पदों के लिए 1,08,112 उम्मीदवार मैदान में है। सभी के लिए 10805 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान का समय सुबह 6.45 से दोपहर 2 बजे और सुबह 7 से 3 बजे तक तय किया गया है।

ये भी पढ़ें: पुलिस महकमे में बपंर तबादले, राज्य प्रशासनिक सेवा औ…

आंकड़ों की बात करें तो तीसरे चरण के चुनाव में संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 3132 और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 1069 है।

ये भी पढ़ें: निजी उद्योगों में स्थानीय लोगों के लिए 75 फीसदी आरक…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com